(तस्वीरों का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।)
लाइफस्टाइल डेस्क: भारतीय व्यंजन बिना लहसुन के अधूरे हैं। हमारे खाने में अगर लहसुन की महक न हो, तो खाना फीका लगता है। लहसुन खाने को जितना स्वादिष्ट बनाता है, उतना ही यह पौष्टिक भी है। लहसुन में गुणकारी सल्फ़र होता है, जिससे यह थोड़ा कसैला होता है और इसकी महक भी तीखी होती है। इसके अलावा लहसुन में एलिसिन होता है, जो एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल,एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। लहसुन सेलेनियम (एक प्रकार का धातु) का भी एक अच्छा स्रोत है। लहसुन आपके पेट और डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छा है। ब्लड प्रेशर, हीलिंग और डिटॉक्सिफिकेशन जैसी दिक्कतों में लहसुन बेहद ही उपयोगी और लाभदायक है। लहसुन के इन गुणों के चलते आज हम आपको बता रहे हैं कि यह किन बीमारियों में उपयोगी है।
1- दांतों के दर्द में राहत के लिेए
लहसुन खाने से दांतों में होने वाले दर्द में आराम मिलता है। दांतों में दर्द होने पर लहसुन को कच्चा पीसकर दांतों पर रख लें, इससे तुंरत आराम मिलेगा, क्योंकि लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो दांत पर सीधा असर डालते हैं।
लहसुन के गुणों के बारे में जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर...