पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हल्दी से दूर होते हैं लीवर संबंधी रोग, जानें क्या हैं लीवर के लिए घरेलू उपचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाइफस्टाइल डेस्क: लिवर हमारे शरीर का सबसे बिजी रहने वाला अंग है। यह कई बायोकेमिकल क्रियाएं करता हैं, जैसे लिवर पित्त बनाता है जो पाचन, प्लाज़्मा का निर्माण करने में, आयरन स्टोर करने में, रक्त का थक्का बनने से रोकने में और कई दूसरे काम करने में लाभदायक होता है। फिर भी हमारी मॉडर्न लाइफस्टाइल में गलत आदतों जैसे स्मोकिंग, एल्कोहल, स्ट्रेस और जंकफूड के अधिक सेवन के चलते लिवर पर तनाव पड़ता है। इससे लोग कई तरह की लिवर की बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। आपके लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आज हम आपको 6 ऐसे घरेलू उपचार के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप अपने लिवर को बीमारियों से बचा पाएंगे।
1- हल्दी
हल्दी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इससे लिवर का स्वास्थ्य सुधरता है। एशियाई देशों में इस मसाले का इस्तेमाल खाना बनाने में ज़्यादा होता है और अब पश्चिमी देशों के लोग भी लिवर को सुरक्षित करने के लिए हल्दी का प्रयोग करने लगे हैं। कुछ स्टडी के अनुसार, हल्दी का एंटीवायरल एक्शन हेपेटाइटिस बी और सी के वायरस को बढ़ने से रोकता है। हल्दी को इस्तेमाल करने का सबसे आसान और अच्छा उपाय है कि इसे खाना बनाते वक्त मसालों के साथ मिलाकर खाएं या दूध में चुटकीभर हल्दी मिलाकर रोज पिएं। इससे आप लिवर संबंधी रोगों से बचे रहेंगे।
दूसरे उपचार के बारे में जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए...