पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Top Health Benefits Of Tulsi, Health, Uses Of Ocimum Tenuiflorum

तुलसी ने फिर से भारत का मान बढ़ाया, जानिए इसमें छुपे सेहत के Secrets

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाइफस्टाइल डेस्क: भारत में तुलसी का पौधा केवल बगीचे की शान कभी नहीं रहा। ज्यादातर हिंदू परिवारों में तुलसी का पौधा लगाने की परंपरा बहुत पुराने समय से चली आ रही है। यह सेहत के लिए भी काफी उपयोगी है।

धार्मिक आस्था और पारंपरिक चिकित्सा का अभिन्न घटक बनी तुलसी की पत्तियों ने फिर से भारत का मान बढ़ाया है। तुलसी को अमेरिका के विशेषज्ञों ने एक बार फिर से कैंसर से लड़ने वाला प्रभावी विकल्प बताया है। यहां की वेस्टर्न केंटुकी यूनिवर्सिटी-ओनसबोरो के भारतीय मूल के शोधकर्ता चंद्रकांत इमानी ने अपने प्रयोगों में तुलसी में पाए जाने वाले तत्व यूजीनॉल को स्तन कैंसर से लड़ने में प्रभावी बताया है।

उन्होंने जेनेटिक इंजीनियरिंग के जरिए तुलसी के पौधें में ऐसे उत्परिवर्तन किए हैं, जिससे वह पारंपरिक तुलसी की तुलना में ज्यादा यूजीनॉल उत्पन्न करती है। प्रयोगों में जब ट्यूमर कोशिकाओं वाली प्लेट में यूजीनॉल को डाला गया तो उन कोशिकाओं की वृद्धि रुक गई। इमानी कहते हैं कि तुलसी के गुण करिश्माई हैं और हम इसके जरिए कैंसर जैसी बीमारी को भी सात्विक तरीके से रोक सकते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारें में और तुलसी क्यों है गुणों से भरपूर...