(तस्वीरों का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।)
लाइफस्टाइल डेस्क: बिजी लाइफ और दुनियाभर की टेंशन के चलते काफी लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। हालही में एक रिपोर्ट आयी जिस में इस बात को साबित किया गया है कि ज्यादा देर तक टीवी देखना का मतलब है कि आपको डिप्रेशन हैं। आज हम आपको डिप्रेशन के बारे में बता रहे है साथ ही, कुछ टिप्स दे रहे है जिन्हें आप पता लगा सकती है कि आपको डिप्रेशन है या नहीं।
टीवी देखने से डिप्रेशन होना
एक के बाद एक टीवी शो देखना या फिल्में देखना, इसकी एक वजह डिप्रेशन भी हो सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की तरफ से किए गए सर्वे से यह बात सामने आई है कि लगातार टीवी देखने की वजह व्यक्ति का डिप्रेस होना भी हो सकता है। इस तरह के लोग टीवी पर एक के बाद बाद चैनल बदलते रहते हैं और कुछ न कुछ अपने लिए टीवी पर देखने के लिए ढूंढते रहते हैं। बहुत से काम पेंडिंग होने के बावजूद कई लोग टीवी देखकर अपना टाइम पास करना चाहते हैं। रिसर्चर यून-ही-संग ने बताया कि पहले ज्यादा टीवी देखने से मोटापा और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स होती थीं, लेकिन अब इसका संबंध डिप्रेशन से भी है। इस तरह के लोग टीवी देखने से खुद को रोक नहीं पाते। स्टडी में 316 यंगस्टर्स से बातचीत की तो पता चला कि जो ज्यादा डिप्रेस था, उसने ज्यादा देर तक टीवी पर कार्यक्रम देखे।
क्या आप डिप्रेशन के शिकार हैं, जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर....