पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • What Is Cervical Pain, Its Causes, Symptoms And Treatment

बचपन की चोट हो सकती है आपके लिए घातक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(तस्वीरों का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।)
लाइफस्टाइल डेस्क: शरीर का ध्यान नहीं रखने पर रोज़ कोई न कोई परेशानी होती ही है। घुटनों का दर्द, पीठ का दर्द, दिल की परेशानी, ऐसी बुहत सी दिकक्तें हैं, जिनसे अक्सर हम खुद ही झुंझला जाते हैं। ऑफिस में घंटों डेस्क पर बैठकर काम करना हमारी मजबूरी बन गई है। इस वजह से गर्दन में दर्द होना आम बात हो गई है। लेकिन कभी यह दर्द गर्दन से होते हुए सिर की तरफ बढ़ जाता है और तकलीफ काफी बढ़ जाती है। बढ़ जाने पर यह दर्द असहनीय हो जाता है। गर्दन अकड़ी-सी लगने लगती है और घुमाते भी नहीं बनती। यह परेशानी बढ़ने पर चक्कर आने लगते हैं और उल्टियां तक होने लगती हैं। इसलिए गर्दन के दर्द को हल्के में न लें। यह सर्वाइकल स्पॉन्डलाइटिस हो सकता है। यह एक जटिल बीमारी है, जिसके लिए लंबा ट्रीटमेंट लेना पड़ता है। आज हम आपको सर्वाइकल स्पॉन्डलाइटिस के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप इसके संबंध में जान लें और पूरी सावधानी बरतें।
क्या है सर्वाइकल स्पॉन्डलाइटिस ?
स्‍पॉन्डिलाइटिस दो यूनानी शब्दों से मिलकर बना है। पहला स्पॉडिल का मतलब है रीढ़ की हड्डी और दूसरा शब्द आइटिस है जिसका अर्थ सूजन होता है। इसका मतलब यह है कि रीढ़ की हड्डी में सूजन की शिकायत को सर्वाइकल स्पॉन्डलाइटिस कहते हैं। यह रोगी के बैठने, खड़े होने ल लेटने के गलत तरीकों के कारण होता है। गर्दन में दर्द किसी पुरानी चोट या स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण भी हो सकता है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और जानिए इसके लक्षण और उपचार...
ज़रूरी टिप- आज के लाइफस्टाइल में अगर आप दिन भर में 1 घंटा भी सैर के लिए निकाल लें, तो आपको काफी फायदा होगा।