पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • What Is Knee Pain, Know Its Signs, Causes And Treatments

घुटनों के दर्द को न करें अनदेखा, जानें इसके SIGNS और बचाव के तरीके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाइफस्टाइल डेस्क: रोज़ाना की लाइफ में अनहेल्दी फूड और खाली पेट भागदौड़ की वजह से हम अपनी हेल्थ पर ध्यान नहीं दे पाते। इससे चलते कई बीमारियां लग जाती हैं। घुटनों का दर्द इनमें से एक है। जी हां, स्वस्थ रहने के लिए शरीर के इस अंग पर भी ध्यान देना ज़रूरी है। इसीलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि डेली लाइफ में किस वजह से घुटनों में दर्द होता है और आगे चलकर कैसे यह दर्द एक बड़ी बीमारी बन सकता है।

क्यों होता है घुटनों में दर्द
घुटनों में दर्द चोट या किसी बीमारी जैसे आर्थराइटिस, बरसाइटिस (घुटनों में बार-बार दबाव पड़ने से सूजन होना), टेन्टीनाइटिस (सीढ़ियां चढ़ने-उतरने पर होने वाला दर्द), बेकर्स सिस्ट (आर्थराइटिस की वजह से घुटनों के पीछे होने वाली सूजन) आदि की वजह से होता है। इसमें घुटनों में जकड़न, दर्द और सूजन होती है। इसके अलावा, कार्टिलेज और लिगामेंट्स के घिसने से भी यह होता है।

घुटनों के दर्द का कारण
1) आर्थराइटिस- यह एक गठिया या जोड़ों में होने वाला रोग है। इसमें जोड़ों में दो हड्डियों या ज्वाइंट्स के बीच में कार्टिलेज कम होने लगता है, जिससे हड्डियां आपस में टकराने लगती हैं। इस वजह से जोड़ों में जलन, दर्द और जकड़न शुरू होने लगती है। आर्थराइटिस लगभग 100 तरह के होते हैं। इनमें कुछ आर्थराइटिस खतरनाक होते हैं, जिनसे शरीर के बाकी हिस्सों को भी नुकसान पहुंचता है।
आगे स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और जानिए बाकी कारण...