(तस्वीरों का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।)
लाइफस्टाइल डेस्क: किसी बात के प्रति ज्यादा सजग रहना या उसे जुनून के हद तक करना ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) का प्रमुख लक्षण है। इसमें व्यक्ति को सफाई से लेकर परफेक्शन तक किसी भी कार्य की सनक हो सकती है। आज हम आपको इसी बीमारी से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं, ताकि आपको पता चल सके कि कहीं यह बीमारी आपको या आपके सगे-संबधियों को तो नहीं।
क्या है ओसीडी?
ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर बीमारी में पीड़ित व्यक्ति किसी बात की जरूरत से ज्यादा चिंता करता है। एक ही जैसे अनचाहे ख्याल उसे बार-बार आते हैं और एक ही काम को बार-बार दोहराना चाहता है। ऐसे लोग सनक के कारण व्यवहार पर नियंत्रण नहीं रख पाते। ऐसे मरीज खुद को न रोक पाते हैं, न ही किसी काम के प्रति चिंता छोड़ पाते हैं। इसके मरीजों का दिमाग एक ही बात पर अटक कर रह जाता है। उदाहरण के लिए यदि आप गाड़ी को लॉक करने के बाद कई बार इसका हैंडल यह चेक करने के लिए हिलाते हैं कि वह लॉक है कि नहीं, तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपको ओसीडी है।
इसी बीमारी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर...