पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Winter Disease, Health And Beauty, Tips For Wellness

सर्दियों में रखें इन बातों का ख्याल, बार-बार पसीना आना है बीमारी का संकेत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाइफस्टाइल डेस्क: सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। भारत के कई हिस्सों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस मौसम में अन्य बीमारियों का खतरा तो रहता ही है, साथ ही यह हमारे दिल के लिए भी घातक हो सकता है। ऐसे में अपने दिल का विशेष ख्याल रखना जरूरी है।

सर्दी के मौसम में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। किसी भी व्यक्ति को ठंड के मौसम में सीने में अकड़न होना, बार-बार पसीना आना, गर्दन, हाथ, जबड़ों या कंधों में दर्द

होना अथवा सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हार्ट फेल होने के मामले में ये सभी प्रमुख लक्षण होते हैं।

दिल की बीमारी से जुड़े कुछ फैक्ट्स:

25 फीसदी भारतीय लोगों की मौत का कारण दिल की बीमारियां होती हैं।
15 फीसदी आबादी मध्य भारत की दिल की बीमारी से पीड़ित है। (स्रोत : इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च )

आगे की स्लाइड में जानिए इस दौरान कौन-कौन सी सावधानी रखना है जरूरी...