पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलाइफस्टाइल डेस्क: मॉडलिंग की दुनिया में एड्रियाना लीमा और केरोलिना कुरकोवा चर्चित नाम हैं। जिनेवा में मंगलवार रात स्विस लग्जरी घड़ी ब्रांड की नई वॉच के उद्घाटन समारोह में जब ये दोनों पहुंची तो इनका पहनावा आकर्षण का केंद्र बन गया।
इस दौरान ऐसा लग रहा था जैसे ड्रेस को लेकर दोनों में कोई कॉम्पीटिशन चल रहा हो। दोनों ने गाउन पहन रखा था। इसमें उन्होंने अपने खास अंदाज में लेग शो ऑफ भी किया। 32 वर्षीय मॉडल लीमा ने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए रेड लिपस्टिक और गले में डायमंड नेकलेस पहना हुआ था। विक्टोरिया सीक्रेट की इस मॉडल ने नेबी ब्लू हील्स और शानदार घड़ी के साथ रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा।
गौरतलब है कि ब्राजील की मशहूर सुपरमॉडल गिसेल बंडचेन के अलावा एड्रियाना दूसरी ब्राजीलियाई मॉडल हैं जो टॉप मॉडल्स में शुमार हैं। खूबसूरत आंखें, दिलकश अदाएं और दमकती काया वाली एड्रियाना ने पहले पहल 'फोर्ड सुपरमॉडल ऑफ द वर्ल्ड' प्रतियोगिता से सुर्खियां बटोरी थीं। एड्रियाना ने महज 16 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी।
29 वर्षीय मॉडल केरोलिना ने भी स्किन टच गोल्डन गाउन में अपनी काया का प्रदर्शन किया। इन्होंने ने भी कलाई पर लग्जरी घड़ी पहनी हुई थी।
आगे की स्लाइड में जानिए इन दोनों मॉडल की गाउन में कुछ खास तस्वीरें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.