(फोटो- मॉडल कोर्टनी कर्दाशियन)
लाइफस्टाइल डेस्क: अमेरिकन टीवी पर्सनैलिटी, फैशन डिज़ाइनर और मॉडल कोर्टनी कार्दाशियन जब लॉस एंजिल्स के एक शॉपिंग सेंटर से बाहर निकलीं, तो सभी के नज़रें उनकी ड्रेस पर थीं। दरअसल, कोर्टनी ने इतनी टाइट मिनी-ड्रेस पहनी थी कि इसमें उनकी प्रेग्नेंट फिगर साफ झलक रही थी। इस कढ़ाई वाली फिटेड ड्रेस के साथ कोर्टनी ने एंकल लेंथ बूट्स, सिर पर हैट और शेड्स भी यूज़ किए। आपको बता दें कि कोर्टनी अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। लेकिन कोर्टनी के लिए फैशन भी ज़रूरी है। इस फैमिली डे आउट में कोर्टनी के साथ उनके बच्चे भी मौजूद थे।