लाइफस्टाइल डेस्क: पहले टूथब्रश च्यू स्टिक के नाम से जाना जाता था। यह एक लकड़ी का टुकड़ा हुआ करता था जिसके कोने को चबाकर ब्रश नुमा बना लिया जाता था। यह आज भारत में इस्तेमाल में आने वाली दातून से लगभग मिलता जुलता ही हुआ करता था। इसके पहली बार इस्तेमाल के सबूत 3500 ईसा पूर्व के अवशेषों में मिले हैं। सबसे पहले 1600 ईसा पूर्व चीन में इसके लिखित दस्तावेज मिले। लकड़ियों के बीच में रेशों को फंसाकर भी टूथब्रश बनाए जाते थे।