लाइफस्टाइल डेस्क: घर बनाते समय पूरी तरह प्लान कर लें कि टाइल कैसे लगाए जाने हैं। इसे
लगाने वाले मिस्त्री से बात करके आश्वस्त हो जाएं कि वह इस काम में एक्सपर्ट है या नहीं। टाइल लगाते समय उसका लेवल और कोनों को मिलाना काफी मुश्किल होता है। बेहतर होगा कि आप उससे टाइल लेजर का इस्तेमाल करने को कहें। यह एक छोटा सा यंत्र होता है, जिससे निकलने वाले लेजर लाइट कमरे में चारों कोनों में एकसाथ एक सीध में फोकस होती हैं। इसमें एक बार लेवल का मिलान करने के बाद सिर्फ लेजर बीम को फॉलो करना है।