(फोटो- तस्वीरों का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।)
लाइफस्टाइल डेस्क: रिलेशन में सबसे ज्यादा जरूरी है एक-दूसरे को टाइम देना, एक-दूसरे से कम्युनिकेट करते रहना और पार्टनर को अकेला न महसूस होने देना। इसके लिए सबसे जरूरी है रोमांस। रोमांस के लिए जरूरी नहीं कि आपको पार्टनर के साथ अकेले में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं, बल्कि जब भी आप पार्टनर के साथ हों, उन्हें स्पेशल फील कराएं। मूवी देख रहे हों या शॉपिंग पर साथ गए हों, उनका हाथ पकड़कर आप अपना प्यार ज़ाहिर कर सकते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि पब्लिक में एक-दूसरे का हाथ थामने का मतलब प्यार का दिखावा है। कभी-कभी ज़िंदगी में यह छोटा-सा स्टेप भी आप दोनों के रिश्ते को मज़बूत बना सकता है। पार्टनर का हाथ पकड़ने के ये हैं 7 फायदे।
1. टेंशन को कम करता है
काम का बोझ और बॉस की डांट, पूरे दिन भी भागदौड़ में खुद के लिए टाइम न निकाल पाना। ये चीज़ें लाइफ में बहुत स्ट्रेस लाती हैं। ऐसे में पार्टनर को आपको संभालना चाहिए, उनका एक बार हाथ पकड़ कर उन्हें महसूस कराना चाहिए कि आप उनके साथ हैं। इससे देखिएगा कैसे उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। मनोवैज्ञानिकों का भी मानना है कि हाथ पकड़ना, गले लगाना आदि शरीर और दिमाग दोनों की थकान मिटा फ्रेश महसूस कराता है।
आगे स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और हाथ पकड़ने के बाकी फायदे जानिए...