(तस्वीरों का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।)
लाइफस्टाइल डेस्क: लाइफ को सही से मैनेज़ करना इतना आसान नहीं,जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आते है। शादी से पहले आप कैसे भी रहे या जो भी करते हो लेकिन शादी के बाद लाइफ बदल जाती हैं। लाइफ में जब परशानियां आती है तो हम लगता है कि हमारे साथ ही दिक्कतें होती है जबकि ऐसा नहीं है कि परेशानियां सबकी लाइफ में होती हैं। इन परेशानियों से पार पाने के लिए जो लोग सलीका और तरीका सीख लेते हैं उनके रिश्ते में हमेशा प्यार बना रहता है। जो लोग परेशानियों से घबरा जाते है या भागने की कोशिश करते है,जल्दी ही लाइफ से निराश होने लगते है। आज हम आपको आने तूफान से कैसे बचें और किस तरह से लाइफ को हैंडल करें,के बारे में बता रहे हैं।
1-बात-चीत कम करना
आपस में बात न करने से सबसे ज़्यादा परेशानियां होती हैं। अपने फोन या टीवी पर नजर गढ़ाए रखकर आप बातचीत नहीं कर सकते। संवाद के लिए ज़रूरी है कि दो लोगों के शब्दों के बीच सीधा संबंध हो।
कैसे करें समाधान
-एक दूसरे से औपचारिक मुलाकात करे,मिल और बातचीत करें कि आखिर आप दोनों के बीच क्या गडबड़ चल रही है। अगर आपकी शादी हो गयी है तो आप फोन या टीवी बंद करके और बच्चों से अलग होकर आराम से बैठकर बात करें।
-अगर आप ऊंची आवाज में बात किए बिना संवाद नहीं कर सकते,तो किसी सार्वजनिक जगह पर जाएं जैसे पार्क,लाइब्रेरी और रेस्त्रां आदि किसी भी ऐसे स्थान पर जहां आपको ऊंची आवाज में बात करने में असहजता हो।
-अपने साथी की बात न काटें,न ही कड़वी बात बोलें। इसके साथ ही सही बात के लिए ज़रूरी है कि आप एक दूसरे पर आरोप न लगाएं। आप दोनों मसलों को सुलझाने के लिए बैठे हैं न कि आरोप लगाने के लिए।
-बात करते वक्त आपकी शारीरिक भाषा ऐसी होना चाहिए कि सामने वाले को लगे कि आप उनकी बात सुन रहे हैं। अगर आप उसकी बातों को तवज्जों नहीं दे रहे हैं,तो फिर बैठने का फायदा ही क्या हैं इसलिए किसी भी बात पर एकदम से प्रतिक्रिया न करें। अगर कोई बात समझ में न आए तो उसे फिर से क्लीयर कर लें।
लाइफ में आने वाली दिकक्तों को कैसे सम्भालें ,जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर...