पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • So Here Are A Few Medical Tests Which Both The Bride And The Groom Should Undergo

हैप्पी और हेल्दी मैरिड लाइफ के लिए ज़रूरी हैं ये 7 बातें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(तस्वीरों का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।)
लाइफस्टाइल डेस्क:शादी के लिए अब बायोडाटा और फोटो के साथ ही लड़के-लड़की की मेडिकल प्रोफाइल भी जरूरी होती जा रही है। हेल्दी मैरिड लाइफ के लिए रिश्ता होने से पहले एक-दूसरे की मेडिकल रिपोर्ट चेक की जा रही है। यही वजह है कि अब शादी के पहले लोग मैट्रिमोनियल फोटो और बायोडाटा तैयार करने के साथ ही कई तरह के पैथोलॉजी टेस्ट करवा कर मेडिकल प्रोफाइल भी तैयार कर रहे हैं।

शहर में पिछले दो साल में शादी से पहले पैथोलॉजी टेस्ट करवाने वालों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है। शहर के लगभग सभी पैथोलॉजी लैब में हर महीने 5 से 10 लड़के-लड़कियां मेट्रिमोनियल मेडिकल प्रोफाइल के लिए टेस्ट करवाने रहे हैं।

1-मेडिकल प्रोफाइल की मांग

रिश्ते से पहले मेडिकल प्रोफाइल की मांग अब लोग सहजता से स्वीकार रहे हैं। बहुत से परिवारों में लड़के ही नहीं लड़की के घर वाले भी अब मेडिकल सर्टिफिकेट देखकर ही रिश्ता तय कर रहे हैं। लड़का अगर रायपुर से बाहर या विदेश में रहा हो, तो मेडिकल प्रोफाइल की डिमांड और ज्यादा बढ़ जाती है। भविष्य में पति-पत्नी को मेडिकल समस्या से बचाने और होने वाले बच्चों की अच्छी हेल्थ के लिए डॉक्टर भी मेडिकल प्रोफाइल चेक करने की सलाह दे रहे हैं।
शादी से पहले किस तरह के मेडिकल टेस्ट कराने ज़रूरी हैं, जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर....