लाइफस्टाइल डेस्क: इंडियन तौर-तरीके से शादी हमारे देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी पंसद की जाती है। भारतीय संस्कृति में शादी का विशेष महत्व है। इंडियन ट्रेडिशन के अनुसार जो शादियां होती हैं, उनमें कई तरह के रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है। हमारे यहां शादी में मेहंदी, हल्दी, संगीत के साथ ही और भी काफी रस्में होती हैं। क्या आप जानते हैं कि इन रस्मों के पीछे साइंटिफिक कारण भी होते हैं ? जी, बिल्कुल। मेहंदी, हल्दी, चूड़ी, सिंदूर, बिछवे जैसी रस्मों को इतना महत्व इसलिए है कि इसके पीछे बहुत ही खास कारण हैं। आज हम आपको शादी से जुड़ी भारतीय रस्मों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
1- मेहंदी लगाना
शादी में सबसे पहली रस्म मेहंदी की होती है। दुल्हन और दूल्हे, दोनों को मेहंदी लगायी जाती है। दरअसल, इसके पीछे साइंटिफिक कारण यह है कि मेहंदी एंटी-सेप्टिक होती है। मेहंदी लगाने से सिरदर्द दूर होता है और शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही, दुल्हन को शादी के वक्त नेल्स बढ़ाने में आसानी होती है। इसलिए दुल्हन और दूल्हे के हाथ और पैरों पर मेहंदी लगाई जाती है। इससे स्ट्रेस भी दूर होता है।
शादी की रस्मों से जुडे तथ्यों के बारे में जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर.....