पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Reports Are Doing The Rounds That Alia Bhatt Will Be Part Of Rock On Sequel

रॉक ऑन-2 में अभी तय नहीं हैं आलिया भट्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट)
लाइफस्टाइल डेस्क: ऐसी खबरें हैं कि 'रॉक ऑन' की सीक्वल में आलिया भट्‌ट होंगी और वे अपने गाने भी खुद गाएंगी। पर फिल्म के निर्देशक शुजात सौदागर के मुताबिक ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया है, 'कास्टिंग अगले महीने होगी। पहली फिल्म से फरहान अख्तर, पूरब कोहली और अर्जुन रामपाल बने रहेंगे।' कथित तौर पर कहानी ये होगी कि इन तीनों के बैंड में एक नई मेंबर की एंट्री होगी। इसी रोल में आलिया के नाम के कयास हैं।

बताया जा रहा है कि आलिया के पास डेट्स नहीं हैं, क्योंकि 'रॉक ऑन-2' के दौरान वे सुशांत सिंह स्टारर होमी अदजानिया की फिल्म शूट कर रही होंगी। निर्माता रितेश सिधवानी ने संभावित कास्ट से अगले साल अप्रैल की अपनी तारीखें खाली रखने को कहा है। सूत्र के मुताबिक, 'फीमेल रोल में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और प्रियंका चोपड़ा के नाम पर भी विचार हो रहा है।'
रितेश ने कहा है कि अभी निर्देशक को छोड़कर कुछ तय नहीं है। बतौर निर्देशक शुजात की ये पहली फिल्म होगी।