लाइफस्टाइल डेस्क: डिज्नी स्टूडियो ने
रणबीर कपूर, कटरीना कैफ अभिनीत 'जग्गा जासूस' की रिलीज़ डेट 27 नवंबर तय कर दी है। यह तारीख तय होते ही रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण स्टारर इम्तियाज़ अली की फिल्म "तमाशा' की रिलीज़ डेट आगे खिसक गई है। इससे
पहले इम्तियाज़ अपनी फिल्म को क्रिसमस पर रिलीज़ करने की प्लानिंग कर चुके थे। लेकिन
तारीखों में एक बड़ा उलटफेर कि या
रोहित शेट्टी और शाहरुख की फिल्म ने, जिसे लेकर कयास लग रहे हैं कि यह दिसंबर तक सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। हालांकि रोहित शेट्टी ने अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन रणबीर कोई रिस्क लेकर नहीं चलना चाहते। सूत्रों का कहना है कि रणबीर ने खुद इस रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाने की बात रखी। रणबीर नहीं चाहते कि उनकी फिल्में कम अंतराल में ही रिलीज़ हों। बताया जा रहा है कि रणबीर की बात से 'तमाशा' के डायरेक्टर और निर्माता भी सहमत हैं,इसलिए फिल्म का 2016 में रिलीज होना लगभग तय माना जा रहा है।