पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Fawad Khan Is New Film Under Pakistani Banner

फवाद खान की अगली फिल्म होगी पाकिस्तानी बैनर की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो-फवाद खान,पाकिस्तानी एक्टर
लाइफस्टाइल डेस्क: सोनम कूपर के साथ 'खूबसूरत' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को इंडस्ट्री से काफी सराहना मिली है।मगर वो बताते हैं कि उनकी अगली फिल्म बॉलीवुड से नहीं होगी। उन्होंने ये ज़रूर कहा है कि वे एक-एक करके दोनों मुल्कों की फिल्में करते रहेंगे,पर भारत शिफ्ट नहीं होगें। उनकी अगली फिल्म पाकिस्तानी होगी। इसके लिए वे फीमेल ऑडिंयस में लोकप्रिय अपने बियर्ड लुक को अलविदा कहेंगे। उन्होंने बताया,'मैं माफी चाहता हूं अगर मेरे दर्शकों को ये अच्छा न लगे,मगर दाढ़ी को जाना होगा।अब मैं इसे नहीं रख सकता'।

नए रोल में अपने नए लुक के लिए वे मुस्कुलर बॉडी भी बनाएंगे। फवाद ने कहा,मैं बिल्कुल नया लुक लेने वाला हूं। आप जैसा मुझे देख रहे हैं,'मैं इससे काफी भरे शरीर वाला था। फिर वजन घटाया। अब फिर से मुझे बढ़ाना होगा'। वे खुश हैं कि भारत में दर्शकों ने बहद गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और उन्हें इतनी इज्जत दी।