लाइफस्टाइल डेस्क: अभिनेता निखिल द्विवेदी के साथ अपनी आगामी फिल्म तमंचे को लेकर तैयार है रिचा चड्डा। जब इस फिल्म की शूटिंग उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में चल रही थी , तब यह
खूबसूरत अदाकारा कुछ कारणवस्त असहज हुई। इस का कारण था स्टिल फोटोग्राफर।
रिचा को यह महसूस हुआ की स्टिल फोटोग्राफर्स उनकी फोटोज कुछ गलत एंगल से खींच रहे थे और इसलिए वह असहज हो रही थी। रिचा के रिक्वेस्ट के बाद फोटोग्राफर्स को वहां से जाने की लिए कहा गया। यह सब होने के बाद रिचा अपना प्रोफेशनलिज़म दिखाते हुए शूट करती रही। फिल्म में भी रिचा की टफ साइड दिखी है और उन्होंने गलत काम के खिलाफ आवाज़ उठाई है।