Shraddha Kapoor Gets Impressed By Priyanka Chopra's Character In The Film Mary Kom
प्रियंका चोपड़ा से मिलना चाहती हैं श्रद्धा कपूर
7 वर्ष पहले
कॉपी लिंक
(फोटो- बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर)
लाइफस्टाइल डेस्क: श्रद्धा कपूर ने हाल ही में रिकॉर्ड ब्रेक फिल्म मैरी कॉम देखी और वो इस फिल्म की और प्रियंका की तारीफ करने से नहीं रुकीं। श्रद्धा प्रियंका को एक रोल मॉडल और प्रेरणा मानती हैं।
श्रद्धा कपूर कहती हैं, 'प्रियंका चोपड़ा ने हर बेंच मार्क को पीछे छोड़ दिया है, फिल्म देखते समय मैं चीख रही थी, तालिया बजा रही थी.. मेरा दिल बहुत खुश हुआ और आंखें नम हो गईं।'
श्रद्धा आगे कहती हैं, 'प्रियंका चोपड़ा मेरी आइडल हैं , उनके संगीत के लेवल को कौन मैच कर सकता ? प्रियंका वही करती है जी उन्हें ठीक लगता है , मैं उनसे मिलना चाहती हूं।'