पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वीना मलिक ने कमर्शियल फिल्‍मों से लिया संन्‍यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाकिस्‍तानी अदाकारा वीना मलिक ने कमर्शियल फिल्‍मों से संन्‍यास का एलान कर दिया है। उन्‍होंने कहा है कि अब वह केवल धार्मिक व सामाजिक संदेश देने वाली फिल्‍मों में ही काम करेंगी। मलिक ने यह घोषणा मक्‍का में उमरा के बाद की।
वीणा ने कहा, 'जहां तक मनोरंजन उद्योग की बात है तो मैं जनकल्‍याण व सामाजिक विकास से जुड़ी परियोजनाओं में काम करती रहूंगी, लेकिन अब मैं किसी मसाला फिल्‍म में काम नहीं करूंगी।'
वीणा ने पिछले साल असद बशीर खान नाम के कारोबारी के साथ निकाह किया था। वह अशद और उनके परिवार वालों के साथ उमरा के लिए मक्‍का गई थीं (ऊपर तस्‍वीर में वह पति और सास के साथ उमरा के दौरान दिख रही हैं)।
वीणा हाल ही में एक टेलीविजन शो में दिखी थीं। इसमें उन्‍होंने कहा था कि मौलाना तारिक जमील के संपर्क में आने के बाद से उन्‍होंने अपने जीने का तौर तरीका पूरी तरह बदल डाला है।