पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस वॉर्निंग : ये 4 गलतियां करने पर वॉट्सऐप के इन यूजर को जाना पड़ सकता है जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूटिलिटी डेस्क। यदि आप भी वॉट्सऐप यूजर हैं तो अलर्ट हो जाएं। पुलिस ने वॉट्सऐप ग्रुप के एडमिन्स के लिए वॉर्निंग जारी की है। ऐसी कुछ गलतियां हैं, जिन्हें करने पर वॉट्सऐप एडमिन को जेल जाना पड़ सकता है। कई ग्रुप में मल्टीपल एडमिन होते हैं। पुलिस ने कुछ ऐसे कंटेंट पर रोक लगाने की बात कही है, जिससे सोसायटी में तनाव फैल सकता है।

 

पुलिस ने ग्रुप एडमिन्स को यह मॉनिटर करने की बात कही है कि वे देखें कि ग्रुप में कौन-क्या पोस्ट कर रहा है। किसी भी मैसेज में टेक्स्ट, ऑडियो या वीडियो में ऐसा कंटेंट नहीं होना चाहिए जिससे किसी तरह का तनाव पैदा हो। यह वॉर्निंग महाराष्ट्र में परभणी जिले की पुलिस ने जारी की है। हालांकि ये गलतियां ऐसी हैं कि पूरे देश में कोई भी ग्रुप एडमिन इन्हें करता है तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है। हम बता रहे हैं ऐसी कौन-सी 4 गलतियां हैं, जिन्हें करने पर वॉट्सऐप यूजर जेल तक जा सकते हैं।

 

ये 4 गलतियां करने पर वॉट्सऐप के इन यूजर को जाना पड़ सकता है जेल, देखिए अगली स्लाइड्स में...