पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Blenders Pride Bangalore Fashion Week 2013

ब्लेंडर प्राइड फैशन वीक में उतरा हुस्न ए शबाब, देखें PICS!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
9वें ब्लेंडर प्राइड बैंगलोर फैशन वीक 2013 में कई मशहूर डिजाइनरों ने शिरकत की। पहले दिन चर्चित डिजाइनर गोपाल व मनाली और स्वप्निल शिंदे की डिजाइन को मॉडल्स ने पेश किया।
डिजाइनर गोपाल व मनाली के कलेक्शन में शिल्प और संस्कृति की झलक देखने को मिली। इनके कलेक्शन की खास पहचान आधुनिक डिजाइन और हाथ से बुने हुए कपड़े है।
डिजाइनर स्वप्निल शिंदे के कलेक्शन का नाम ‘एसिड ऑन ऐलिस’ था। उनका कलेक्शन एलिस इन वंडरलैंड और गोवा में डिजाइनर के अनुभव से प्रेरित है। स्वप्निल अपने डिजाइन में प्रिंट पर प्लास्टिक का काफी उपयोग करती हैं।
वहीं किंगफिशर अल्ट्रा ने डिजाइनरों, मॉडल्स और प्रमुख हस्तियों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में डीजे जसमीत ने म्यूजिक का ऐसा तड़का लगाया कि देर रात तक लोगों ने पार्टी को इंज्वॉय किया।
स्लाइडों के जरिए देखिए इस फैशन शो से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें...