पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Blenders Pride Bangalore Fashion Week 2014

देखें ब्लेंडर्स प्राइड बेंगलुरु फैशन वीक की तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाइफस्टाइल डेस्क: 10 वें बहुचर्चित ब्लेंडर्स प्राइड बेंगलुरु फैशन वीक 2014 का आयोजन हाल ही में शहर के क्राउन प्लाजा में हुआ। इस दौरान कई चर्चित हस्तियों ने शिरकत की। पहले दिन डिजाइनर विद्या विवेक के ‘चिजेल’ कलेक्शन में टीआर तकनीक, 3-डी और वास्तुकला का मिश्रण देखने को मिला।


डिजाइनर गुनकिरण कौर ने अपने ‘जीकेबी’ कलेक्शन में आधुनिक महिलाओं की जरूरतों के अनुरूप इथनिक वियर को केंद्र में रखा। मिशेल के कलेक्शन में फन और सन-साइन टच देखने को मिली। शर्मिला मंड्रे ने व्हाइट और गोल्डन गाउन में रैंप पर कैटवॉक कर दर्शकों को प्रभावित किया। वहीं, जतिन कोचर के कलेक्शन ‘मी और मैं’ में लाइफ के द्वंद्व दिखाई दिए।


फैशन शो के दूसरे दिन शो की शुरुआत दिशा और मेनका के ‘ Soiree Couture ’ कलेक्शन से हुई। इनके कलेक्शन की ज्यादातर ड्रेसेस में कढ़ाई वर्क देखने को मिला।


आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें...