पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नफीस लिबास बनाती हैं शहला, सेलेब्स की हैं फेवरेट DESIGNER

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. पिछले दो सालों में फैशन इंडस्ट्री में उभरकर सामने आई हैं डिजाइनर शहला खान। एक लड़की की नफासत के साथ ही उसकी शोखी को अपने डिजाइनर ड्रेसेस से बयां करने वाली शहला आजकल बॉलीवुड सेलेब्स की फेवरेट बनी हुई हैं।

शहला की फैशन के प्रति रुचि बचपन से रही। फैशन इंडस्ट्री में आने से पहले लंदन के फैशन इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की। फिर मिलान से स्टाइलिंग में मास्टर्स की डिग्री ली। इसके अलावा उनके पिता तीस सालों से गारमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और वेलेंटीनो, रॉबटरे कावेली जैसे ख्यात इंटरनेशनल डिजाइनर्स के साथ काम कर चुके हैं। उनकी आंटी भारतीय एम्ब्रॉयडरी बिजनेस का जाना-माना नाम हैं और कई इंटरनेशनल डिजाइनर्स उनके क्लाइंट रह चुके हैं।

शहला बताती हैं कि पिता के साथ काम करते हुए उनकी रुचि कपड़े बनाने में जागी। वे अकसर क्रिएटिव लोगों से मिलतीं और उनके काम करने का अंदाज सीखतीं। फिर उन्हें लगा कि अपना लेबल लॉन्च करना चाहिए। 2012 में उन्होंने शहला नाम से ही अपना लेबल लॉन्च किया।

आगे की स्लाइड में जानिए शहला की लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ खास बातें...