मौजूदा आंध्र प्रदेश के दस जिलों को अलग कर तेलंगाना राज्य बनाने को कांग्रेस की मंजूरी दे दी है। आंध्र प्रदेश की मौजूदा राजधानी हैदराबाद विवाद की जड़ में है। यह तेलंगाना ईकाई की भौगोलिक जद में आता है। लेकिन यह शहर आर्थिक और आईटी का हब है। यही वजह है कि आंध्र प्रदेश इसे हाथ से नहीं जाने देना चाहता है।
पर क्या आप जानते हैं कि अपने जमाने की सबसे महंगी और मशहूर रॉयल रोल्स कार हैदराबाद के निजाम के पास थी। और वो इन कारों से घर कूड़ा-कचरा डलवाते थे।
जी हां, आपको यकीन तो नहीं होगा, लेकिन यह सौ फीसदी सही है। हैदराबाद के निजाम मुकर्रम जाह को अपनी दादा की मौत के बाद सन् 1967 में हैदराबाद का निजाम बनाया गया था। राजकुमार मुकर्रम जाह अपनी के साथ महंगी कारों का शौक रखते थे। उनके गैराज में एक से एक महंगी विदेशी कारें देखने को मिलती थीं। आज इस महल को म्यूजियम में बदल दिया गया है। यहां इन कारों की प्रदर्शनी को देखा जा सकता है।