(तस्वीरों का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।)
लाइफस्टाइल डेस्क: गरबा फेस्टिवल के लिए तैयारियां जोर-जोर से शुरू हो गई हैं। गरबा के दौरान खुद को सबसे अलहदा और जुदा दिखना गर्ल्स के लिए स्पेशल रहता है। इसे देखते हुए पुराने बाजार इतवारी में गरबा बाजार सज गया है। ट्रेडिशनल गरबा के परिधानों और आभूषणों से सजी-धजी महिलाएं रास गरबा करती हुई गुजरात के ट्रेडिशनल गरबे की याद दिला देती हैं। पांरपरिक पहनावे और गहनों के बिना गरबा अधूरा है। वहीं, इस बार रेवाड़ी ज्वैलरी और रामलीला पैटर्न पसंद किए जा रहे हैं।
गरबा में बाजार फैशनेबल परिधानों व आभूषणों से सजने लगते हैं। युवा जितने उत्साह के साथ उत्सव की तैयारी कर रहे हैं, वह देखकर तो यही लगता है कि उत्सव के रंगों में वे पूरी तरह घुल गए हैं। आलम यह है कि सभी को डिफरेंट लुक और स्टाइल चाहिए। इसके लिए कोई वियरिंग को लेकर कॉन्शियस है, तो कोई ट्रेडिशनल ज्वैलरी में भी नई चीजें तलाश रहा है। इसकी वजह एक ही है कि शहर में होने वाले बड़े-बड़े गरबा कार्यक्रमों में पारंपरिक वेशभूषा के साथ-साथ पारंपरिक ज्वैलरी को काफी महत्व दिया जाता है।
1-बदला ट्रेंड
समय के साथ वियरिंग और ज्वैलरी में भी बदलाव आया है। फिर भी आज यूथ ट्रेडिशनल की तलाश में है। लड़कियों के लिए लहंगा हो या फिर चनिया-चोली, इनके साथ विशेष प्रकार के आभूषण बाजार में आ गए हैं। एक वक्त था जब पारंपरिक गुजराती ड्रेसिंग के साथ मोती (गुजराती में चीड़) ,कौड़ियों या फिर मिरर ज्वैलरी पहनी जाती थी, लेकिन अब ऑक्सिडाइज, सिल्वर या फिर गोल्ड मेटल ज्वैलरी का चलन बढ़ रहा है। खास बात तो यह है कि ज्वैलरी डिजाइनर भी ट्रेडिशनल लुक पर जोर दे रहे हैं।
इस बार गरबा में ट्रेडिशनल ज्वैलरी के बारे में जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर...