पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साड़ी पर वर्क वाली लंबी जैकेट कलर के साथ थोड़ा प्रयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- फ्लोर-टचिंग सूट का एक कॉन्सेप्ट यह भी)
लाइफस्टाइल डेस्क: जानिए ऐसे कुछ प्रोडक्ट्स के बारे में जिनके इस्तेमाल से लुक में नयापन ला सकते हैं। साथ ही त्योहारों में फैशन में दो लेटेस्ट स्टाइल के बारे में पढ़िए। आपने भी त्योहारों की तैयारियां शुरू कर दी होंगी। कपड़ों में नयापन या बदलाव लाने के बारे में सोच रहे हैं तो लाइट ड्रेस में फ्लोर-टचिंग लॉन्ग सूट या साड़ी लहंगे पर जैकेट अलग ही दिखेगी। डिज़ाइनर अंजू मोदी का कहना है कि रंगों को बदलिए। रेड, ग्रीन, मैरून, गोल्डन या सिल्वर कलर की बजाय ब्लू कलर ज्यादा पसंद किया जाएगा। इसमें भी पर्पल, ब्लू, ब्लैक का कॉम्बिनेशन ज्यादा पसंद किया जाएगा। फेस्टिव लुक देने के लिए इसमें रेड, मरून का टच दिया जा सकता है। सूट को नीचे की तरफ भी प्रयोग कर सकते हैं। इसी रंग की लेस या कट वर्क को नीचे की तरफ सेट करने से पूरी ड्रेस को अलग लुक मिलेगा। नेक के स्टाइल में बदलाव लाया जा सकता है। ब्रॉड वी-नेक फबेगा। चुन्नी में भी बदलाव ला सकते हैं। इसे लाइ इम्पैक्ट देने के लिए नेट की बनी चुन्नी सुंदर दिखेगी। स्लीवलैस पसंद करते हैं तो इसी तरह से रहने दीजिए। ड्रेस में थोड़ा प्रयोग करना चाहते हैं तो साड़ी या लहंगे पर लॉन्ग जैकेट अच्छी दिखेगी। जैकेट के कलर को साड़ी या लहंगे से अलग रख सकते हैं। जैकेट पर स्टोन वर्क करने की बजाय इसे लाइट टच देने से ड्रेस ज्यादा खूबसूरत दिखेगी। जैकेट पर दबका वर्क या तिले का खास वर्क किया जा सकता है। इसमें ब्लैक, ब्लू, बेज कलर फबेगा।