पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेस्टर्न स्टार का इंडियन लुक, किसी को पसंद आई बिंदी तो किसी को मेहंदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय एक्ट्रेस के बीच भले ही बिंदी और मेहंदी ओल्ड फैशन माने जाते हों, लेकिन वेस्टर्न स्टार के लिए यह मॉडर्न फैशन है। बिंदी जैसे भारतीय श्रृंगार के कारण इन्हें स्टेज परफॉर्मेस से लेकर पेज-थ्री पार्टियों तक में नोटिस किया जाता है।

सेलेना गोमेज

अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज अपने बिंदी फैशन के लिए सबसे ज्यादा चर्चित रही हैं। उन्होंने पिछले साल एमटीवी मोशन अवॉर्ड में बिंदी लगाकर अपने ‘कम एंड गेट इट’ गाने को परफॉर्म किया था। उनके डांस को कुछ हिन्दू संगठनों ने अश्लील बताकर उनके बिंदी लगाने पर आपत्ति भी जताई थी। इसके पहले सेलेना ‘कोशेला म्यूजिक फेस्टिवल’ में भी बिंदी लगाकर परफॉर्म कर चुकी हैं। इस फेस्टिवल में उनकी को-स्टार वेनेसा ह्यिजेंट्स ने भी बिंदी लगाई थी। सेलेना ‘एलेन डिजेनरेज शो’ और ‘डांसिंग विद द स्टार शो’ के अलावा कई प्रोग्राम्स में बिंदी को अपने फैशन में शामिल कर चुकी हैं। वे इसे अपने मेकअप का जरूरी हिस्सा मानती है।

आगे की स्लाइड में देखिए केटी पेरी, माइली साइरस और जूलिया रॉबर्ट्स का इंडियन लुक...