पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • What Should Be The Style Of Your Garba Dress This Time

गरबा ड्रेस का लेटेस्ट ट्रेंड और कलर,देगा आपको अलग लुक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(तस्वीरों का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।)
लाइफस्टाइल डेस्क: नवरात्रि की तैयारी शहर में शुरू हो चुकी है। गरबा का प्रशिक्षण विभिन्न स्थानों पर जारी है। युवाओं में नए ड्रेस लेने की होड़ लगी हुई है। कुछ महीने पहले रिलीज हुई फिल्म 'रामलीला' की झलक इन ड्रेसेस पर देखने को मिल रही है। इस बार भी कुछ दिन पहले से गरबा की ड्रेसेस बाजार में आ चुकी हैं। इस बार फैशन में शॉर्ट लहंगे हैं। शहर में रेंट पर ड्रेसेस लेने का चलन ज्यादा है। कई युवाओं ने पहले से ही अपनी ड्रेसेस बुक करवा ली हैं, तो कोई अभी भी ड्रेसेस की बुकिंग के लिए दुकानों के चक्कर काट रहा है। खास बात यह है कि कि इस बार युवा इनमें भी डिफरेंट स्टाइल तलाश रहे हैं। वहीं, व्यवसायियों की मानें तो युवा बाहर से भी डिजाइनर ड्रेसेस बनवा रहे हैं, पर छाप रामलीला की है।
1- गुजराती या राजस्थानी ड्रेस
गरबे के दौरान लड़कों में राजस्थानी और गुजराती ड्रेस की डिमांड अधिक रहती है। इस बार इन्हीं ड्रेसेस में कुछ नए प्रयोग किए गए हैं। गरबें में पुरुषों द्वारा पहने जाने वाले विशेष गुजराती स्टाइल में शेरवानी को खास तौर पर नवरात्रि उत्सव के लिए तैयार किया गया है।
36 डिग्री में घूमने वाले लहंगे बांधनी प्रिंट में ज़्यादा चलते हैं, पर पिछले कुछ सालों से कॉटन और सेमी-कॉटन ड्रेसेस की मांग बढ़ गई है। खास बात तो यह है कि उत्सव के दौरान कई गरबा स्पर्धाओं में कॉटन ड्रेसेस के आधार पर ही रैंकिंग दी जाती है।
इस बार आपके लिए गरबा में कैसी ड्रेस पहनना अच्छा रहेगा, जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर...