(फोटो- एटोमियम, ब्रसेल्स। यह इमारत विश्व के सात अजूबों में शामिल है।)
लाइफस्टाइल डेस्क: दुनिया में ऐसी कई इमारतें हैं जो किसी आश्चर्य से कम नहीं है। इन्हें देखकर न सिर्फ हैरत होती है, बल्कि आर्किटेक्चर के कौशल का भी पता चलता है। वैसे तो पूरी दुनिया में
खूबसूरत इमारतों की कमी नहीं है, लेकिन आश्चर्यजनक इमारतों में हमारा भारत भी शामिल है। भारत में ताजमहल को विश्व के सात अजूबों में शामिल किया ही गया है, साथ ही दक्षिण में स्थित मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर को भी देखकर अद्भुत अहसास होता है। आज हम आपको बताएंगे दुनिया की अद्भुत और आश्चर्यजनक इमारतों की खूबियां और ये कहां स्थित हैं।
1-नाम- एटोमियम
कहां स्थित है- ब्रसेल्स, बेल्जियम
खासियत- जमीन से 102 मीटर की ऊंचाई पर बनी इस इमारत को एक्स्पो '58 (ब्रसेल्स में दूसरे वर्ल्ड वार के बाद वर्ल्ड फेयर लगा था, जो 17 अप्रैल से 19 अक्टूबर 1958 तक चला था) के लिए बनाया गया था। इसमें स्टेनलेस स्टील से बने हुए नौ गोले हैं जिन्हें एक आयरन क्रिस्टल के यूनिट सेल का शेप दिया गया है। यह बात अलग है कि आयरन क्रिस्टल के मुकाबले इनका साइज 165 बिलियन गुना बड़ा है। इसे दुनिया के देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए, वैज्ञानिक गति पर विश्वास रखने के लिए और भविष्य के बारे में सकारात्मक सोच रखने के लिए बनाया गया था। यह विचित्र-सी दिखने वाली इमारत ब्रसेल्स की सबसे आइकॉनिक इमारतों में से एक है।
ऐेसे ही दूसरी अद्भुत इमारतों को देखने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए...