पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • These Beautiful Locations Hold Lots Of Substance Because Many Superhit Films Were Shot Here

दह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाइफस्टाइल डेस्क: बात डीडीएलजे के 1000 हफ्ते पूरे होने की हो और धरती पर स्वर्ग यानी स्विट्ज़रलैंड को भूल जाएं, ये नामुमकिन है। रोमांटिक फ़िल्मों की शूटिंग के लिए तो यह जगह सबसे ज़्यादा मशहूर है।
यश चोपड़ा अपने हनीमून के लिए स्विट्ज़रलैंड ही गए थे और इस जगह की खूबसूरती से इतने मनमुग्ध हो गए कि आगे चलकर उनकी ज़्यादातर रोमांटिक फिल्मों और गानों की शूटिंग यहीं होने लगी। सिर्फ स्विट्ज़रलैंड ही नहीं, यश चोपड़ा की फ़िल्मों में लंदन की खूबसूरती भी बड़े पैमाने पर दिखाई गई है। आज हम आपको डीडीएलजे के सारे ब्यूटीफुल शूटिंग लोकेशन्स दिखा रहे हैं। आप भी चाहें तो अपने हनीमून के लिए इन जगहों को चुन सकते हैं।

जंगफ्रोज, स्विट्ज़रलैंड
फिल्म में गाने 'ज़रा सा झूम लूं मैं' की सेटिंग इसी जगह पर हुई थी, जब नशे में घुत सिमरन स्नो में खेलती है। आज यह जगह इंडियन टूरिस्ट्स के बीच बहुत पॉपुलर है। उन्हें यहां इंडियन फूड भी आसानी से मिल जाता है और कभी-कभार हिंदी फिल्म स्टार्स के साथ फोटो खिंचवाने का मौका भी। यहां सितारों की तस्वीरों के कटआउट्स भी लगे हैं। यानी फिल्मी स्टाइल में फुल एंटरटेनमेंट की तैयारी। जंगफ्रोज में बॉलीवुड की इतनी फिल्में फिल्माई गई हैं कि यहां बॉलीबुड रेस्त्रां ही बना दिया गया है। यह रेस्त्रां 15 अप्रैल से 15 सितंबर के मध्य खुलता है। इसके अलावा आइस पैलेस भी जंगफ्रोज का खास आकर्षण है।
आगे स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और फिल्म DDLJ की शूटिंग लोकेशन्स के बारे में और जानिए।