पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8 VISIT INDIANS TEMPLES GURUDWARAS IN AMERICA

सुंदर कला और नक्शी के लिए फेमस है अमेरिका के यह मंदिर और गुरुद्वारें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- गणेश मंदिर,फ्लशिंग,अमेरिका
लाइफस्टाइल डेस्क: नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर भारत और अमेरिका में काफी उत्साह दिखाई पड़ रहा है। अमेरिका में काफी संख्या में भारतीय रहते हैं। भारतीय अप्रवासियों में गुजरात के लोगों की संख्या अच्छी-खासी है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में मोदी के बहुतेरे प्रशंसक हैं, जो काफी समय से उनके अमेरिका आने का इंतज़ार कर रहे थे। मोदी की यह यात्रा खास समय पर हो रही है। नवरात्र शुरू हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल नवरात्र का व्रत रखते हैं। अमेरिका में भी वे व्रत पर रहेंगे। इस मौके पर हम आपको अमेरिका में रह रहे भारतीय लोगों की धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए वहां बने मंदिरों और गुरुद्वारों के बारे में बता रहे हैं।
1-गणेश मंदिर
किस शहर में - फ्लशिंग
नॉर्थ अमेरिका में हिंदू सोसाइटी के द्वारा यह मंदिर फ्लशिंग में बनवाया गया है। यह अमेरिका का सबसे बड़ा और फेमस मंदिर है। इस मंदिर में लोग पूजा-पाठ तो करते ही हैं, इसके अलावा यहां हिंदू कम्युनिटी के विद्वान लोगों द्वारा धर्म-जाति, सभ्यता-संस्कृति, आर्ट और म्यूजिक पर लेक्चर दिए जाते हैं। 1970 के बाद से यह मंदिर सभी के लिए खुला हुआ है। इस मंदिर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम सारी दुनिया में फेमस हैं। इस मंदिर के कुछ प्रमुख सजावटी हिस्से भारत में बनवाए गए और उसके बाद उन्हें अमेरिका भेजा गया। इस मंदिर में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई हैं।
अमेरिका में बने हिंदु धर्म के मंदिरों और गुरुद्वारों के बारे में जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर....