लाइफस्टाइल डेस्क: दुनिया की कुछ
खूबसूरत जगहें ऐसी हैं, जिनका भविष्य खतरे में पड़ता नज़र आ रहा है। इन जगहों पर प्राकृतिक आपदा या मनुष्य के कुछ क्रिया-कलापों ने इनके अस्तित्व को ही खतरे में डाल दिया है। बढ़ते औद्योगिकीकरण के कारण प्रदूषण बहुत बड़ी समस्या हो गई है। ग्रीन हाउस गैसों का बढ़ता असर कई स्थानों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो लुप्त होने के कगार पर हैं। वैसे, ये स्थान बहुत ही दर्शनीय हैं।
1-मालदीव
समुद्र तट, चमकीले स्पार्कलिंग स्पॉट्स और पांच सितारा रिजॉर्ट्स। यहां घूमने के लिए हर साल लाखों टूरिस्ट आते हैं। लेकिन इस देश का भविष्य बहुत उज्ज्वल नहीं कहा जा सकता। संयुक्त राष्ट्र की विश्व पर्यावरण पर रिपोर्ट के अनुसार, 21वीं सदी के अंत तक मालदीव दुनिया का ऐसा पहला देश होगा, जो समुद्र में खो जा सकता है। मालदीव में समुद्र का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। सिर्फ मालदीव ही नहीं, पर्यावरण असंतुसन के कारण दुनिया के ऐसे कई शहरों पर डूबने का खतरा मंडरा रहा है, जो समुद्र तट पर बसे हैं।
दुनिया से लुप्त होने वाली खूबसूरत जगहों के बारे में जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर...