(फोटो- पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव)
लाइफस्टाइल डेस्क: अक्सर जब हम किसी देश में घूमने या छुट्टियां मनाने जाते हैं, तो वहां की
खूबसूरत जगहों को देखना पसंद करते हैं। उस देश के इतिहास के बारे में भी पढ़ना पसंद करते हैं। हमने आज तक ये तो कई बार पढ़ा है कि किस देश की खोज किसने की, लेकिन इन देशों के नाम कैसे पड़े, ये बहुत कम लोग ही जानते होंगे। दरअसल, कुछ देशों के नामकरण के पीछे एक दिलचस्प कहानी छिपी हुई है।
1-देश का नाम- पाकिस्तान
अर्थ- पवित्र भूमि
कैसे पड़ा नाम- पाक मतलब- शुद्ध और स्तान यानी भूमि। पाकिस्तान 14 अगस्त, 1947 को भारत से अलग होकर स्थापित हुआ था। जबकि इसका नाम एक दशक पहले ही सुर्खियों में आ गया था। एक मुस्लिम राष्ट्रवादी नेता चौधरी रहमत अली ने ब्रिटिश सरकार से भारतीय उपमहाद्वीप में एक अलग मुस्लिम राज्य बनाने की वकालत की थी। उन्होंने 28 जनवरी, 1933 को अपने पैम्फलेट 'नाउ और नेवर' में बताया कि 3 करोड़ मुस्लिमों की इच्छा एक अलग स्वतंत्र राष्ट्र की है। यहां के निवासी पंजाब, बंगाल, अफगान प्रांत, सिंध और ब्लूचिस्तान से होंगे। इन सभी राज्यों का संयुक्त नाम-पाकिस्तान बना। पाकिस्तान का ही एक प्रांत 1971 में बांग्लादेश नाम से नया देश बना था।
ऐसे ही और देशों के नामकरण के बारे में जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...