लाइफस्टाइल डेस्क: पश्चिम बंगाल में दिघा, मंदारमनी और शंकरपुर पास-पास स्थित
खूबसूरत स्थान हैं। आप यहां से करीब पौने दो सौ किलोमीटर दूर स्थित
कोलकाता के ऐतिहासिक आकर्षण जैसे इंडियन म्यूजियम, विक्टोरिया मेमोरियल, बेलूर मठ, दक्षिणेश्वर मंदिर भी देखने जा सकते हैं। आज हम आपको इन सबके बारे में बताएंगे।
दिघा, पश्चिम बंगाल
दिघा बीच को 'ब्रिटेन ऑफ द ईस्ट' कहते हैं। यह पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा सी रिजॉर्ट है। यह कोलकाता से 187 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां कम ढाल वाला छिछला समुद्री तट बेहद खूबसूरत प्राकृतिक नजारे हैं। दिघा को पर्यटन के नक्शे पर लाने का श्रेय अंग्रेज पर्यटक जॉन फ्रैंक स्मिथ को जाता है, वे यहां 1923 में आए और इस स्थान की खूबसूरती से प्रभावित होकर यहीं बस गए।
आगे स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और बाकी जगहों के बारे में जानिए।