लाइफस्टाइल डेस्क: साल में एक बार आता है वेलेन्टाइन डे (14 फरवरी) और इस दिन के चलते, दुकानों, मॉल्स और रोमांटिक जगहों पर कपल्स की भीड़ देखने लायक होती है। अब तो लोग सिर्फ वेलेन्टाइन डे ही नहीं, बल्कि वेलेन्टाइन वीक भी सेलिब्रेट करते हैं। अपने पार्टनर के साथ फ्यूचर के सपने देखते हैं, प्लानिंग करते हैं। इस खास मौके पर हम आपको दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों के बारे में बता रहे हैं। शुरुआत कर रहे हैं इटली से, जहां रोमियो और जूलियत की प्रेम कहानी फेमस हुई। प्यार का मौसम है, तो रोमांटिक जगहों के बारे में जानते हैं।
1-वेरोना, इटलीऐसा कहा जाता है कि शेक्सपियर जैसे महान साहित्यकार को वेरोना से प्रेरणा मिलती थी। नॉर्थ इटली में रोमियो और जूलियट की प्रेम कहानी काफी फेमस है। दोनों इस बालकनी में रोमांस करते थे। शेक्सपियर ने रोमियो-जूलियट की प्रेम कहानी पर नाटक लिख कर इतिहास में इन्हें अमर कर दिया है। नाटक में वर्णित कई महत्वपूर्ण घटनाएं यहीं हुईं। यह जगह बहुत ही ख़ूबसूरत है और पर्यटन का बहुत बड़ा केंद्र है। दुनिया भर से लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं। खासकर प्रेमी जोड़ों की ये हसरत होती है कि एक बार यहां जरूर आएं।
दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों के बारे में जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर...