पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kabini Tourism, Kabini Tourist Places, Jungle Hut Kabini

TRAVEL: जानिए काबिनी के जादुई आकर्षण के बारे में...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केरल. शांत सघन वन और जंगली पशु-पक्षियों की कई प्रजातियां, अगर ये सब एक साथ देखना हो तो काबिनी बहुत ही सुंदर जगह है। इस राष्ट्रीय उद्यान में एक बार आने के बाद आपका यहां से जाने को मन ही नहीं करेगा।

काबिनी फॉरेस्ट रिजर्व कर्नाटक और केरल राज्यों की सीमा पर नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान के दक्षिण में स्थित है। यह नीलगिरि पर्वत और पश्चिमी घाट की तलहटी में है, इसलिए बेहतर होगा कि बहुत अधिक तादाद में वन्य जीवों को देखने के लिए इन्हीं स्थानों को चुनें। वन्यप्रेमियों के लिए यहां वन्य प्राणियों की कई दुर्लभ प्रजातियां हैं, जिनमें जंगली कुत्ते और कई सरीसृप शामिल हैं। काबिनी नदी के तट पर पक्षियों-प्राणियों की कई प्रजातियां यहां की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। यहां सबसे आकर्षक चीज है लैंड और वाटर सफारी का आनंद। बर्ड वॉचर्स के लिए वाटर सफारी काफी अच्छा अनुभव है। इस पर घूमते हुए आप नदी के किनारे आराम फरमाते कई परिंदे देख सकते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है यहां खास और कैसे पहुंचें...?