पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Thailand Tourism Guide, Thailand Tourism Package

गुस्सा होना और झूठ बोलना यहां शर्मनाक माना जाता है, जानिए ऐसी ही रोचक बातें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाइफस्टाइल डेस्क: थाईलैंड दक्षिणी-पूर्व एशिया में एक देश है, जिसका प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश है। बौद्ध धर्म और राजतंत्र थाई संस्कृति के दो स्तंभ हैं और यहां के लोगों की दैनिक जिंदगी का हिस्सा भी। थाई लोग स्व-नियंत्रण और गैर-झगड़ालू प्रवृत्ति के हैं। यहां चेहरे पर गुस्से का भाव दिखाई देना और झूठ बोलना बहुत ही शर्मनाक बात मानी जाती है। संयुक्त परिवार की परंपरा थाई जीवन के केन्द्र में है।

सोने व संगमरमर से बनी भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं तथा गेरुआ वस्त्र पहने बौद्ध भिक्षु यहां आमतौर पर दिखाई देते हैं। थाईलैंड का शास्त्रीय संगीत चीनी, जापानी, भारतीय और इंडोनेशिया के संगीत से मिलता-जुलता है। यहां कई नृत्यशैलियां हैं, जो मुख्य रूप से नाटक से जुड़ी हुई हैं। इनमें रामायण का महत्वपूर्ण स्थान है।

आगे की स्लाइड में जानिए इस अद्भुद जगह से जुड़ी कुछ और रोचक बातें...