फोटो- मालदीव बीच
लाइफस्टाइल डेस्क: अगर आपको ट्रैवल पसंद है, तो हम आपको दुनिया के कुछ
खूबसूरत देशों के साथ ही टूरिस्ट्स के फेवरेट देशों के बारे में बता रहे हैं। इन 10 देशों को दुनिया के सुंदर और अच्छे देशों में इसलिए माना जाता है, क्योंकि यहां पर आपको साफ पानी, हास्पिटैलिटी और हर तरह की सुविधाएं मिलती हैं। इस वजह से यहां पर हर साल टूरिस्ट्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
1-मालदीव
यह दुनिया की सबसे रोमांटिक और खूबसूरत जगहों में से एक है। सफेद रेत वाले समुद्र तट, नीला पानी और नीला आसमान यहां की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। कोंडे नास्ट ट्रैवल 'हाई स्कोर अक्रॉस द बोर्ड' के पाठकों ने इस ट्रैवल डेस्टिनेशन को तीसरा स्थान दिया है। इससे इस आइलैंड की पोजिशन को कुछ धक्का लगा है। पहले इसका स्थान ऊपर था।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और जानिए अन्य द्वीप के बारे में.....