पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रात को आती है किसी औरत की आवाज़ें, जानें 8 भूतिया होटल्स की कहानियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- ताजमहल होटल,मुंबई
लाइफस्टाइल डेस्क:लोग कहते हैं कि डर के आगे जीत है, लेकिन डर ऐसा हो कि एक हल्की-सी आवाज़ से जान निकल जाए, हाथ-पैर ठंडे पड़ जाएं और मौत का साया आस-पास मंडराता दिखाई देने लगे, तो भी क्या आप ऐसी जगह जाना चाहेंगे? आज हम आपको इंडिया की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां जाना तो क्या, जाने के बारे में सोचते ही आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
इंडिया के फेमस डरावने होटल और जगहें
1-ताजमहल होटल, मुंबई
यह होटल जितना खूबसूरत और पुराना है, उतना ही यहां के बारे में डरावनी बातें सुनने को मिलती है। यह होटल इंडिया के सबसे लग्ज़री होटलों में पहले नंबर पर आता है, लेकिन कहते हैं कि इस होटल में आज भी एक आत्मा का साया हमेशा मंडराता है। ऐसा बताया जाता है कि इस होटल को एक फ्रेंच आर्किटेक्ट डब्लू.ए चैम्बर्स ने डिजाइन किया था। उसने होटल के नक्शे का ब्लूप्रिंट बनाया और इसके बाद 1903 में अपने देश घूमने के लिए चला गया। जब वह वापस आया तो हैरान हो गया, क्यों कि जैसी डिजाइन उसने बनाई थी, होटल वैसा नहीं बना था। इस बात से वह इतना नाराज और दुखी हो गया कि उसने आत्महत्या कर ली। तभी से यहां के स्टॉफ को उस फ्रेंच आर्किटेक्ट की आत्मा दिखाई पड़ने लगी। कहते हैं कि आज भी वह भूत बनकर होटल में कभी-कभी दिखाई पड़ जाता है।
डरावनी जगहों के बारे में जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर......