पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Top 10 Destination In India, Indian Tourism Day

TOURISM DAY: देखिए इंडिया के टॉप 10 डेस्टिनेशन की तस्वीरें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाइफस्टाइल डेस्क: भारत में हर साल 25 जनवरी को (इंडियन टूरिज्म डे) भारतीय पर्यटक दिवस मनाया जाता है। इस दिन टूरिज्म के प्रति जागरूकता और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत विश्व के पांच शीर्ष पर्यटक स्थलों में से एक है। भारतीय पर्यटन विभाग द्वारा 2002 में शुरू किए गए ‘अतुल्य भारत’ अभियान की वजह से टूरिज्म के क्षेत्र में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। इसी तरह विदेशी पर्यटकों को हवाई अड्डों से पर्यटन स्थलों के साथ सीधे जुड़ाव ने टूरिज्म के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज सैलानी सुदूर स्थलों की सैर आसानी से कर सकते हैं।

भारत के बारे में जितना भी कहा जाए उतना ही कम है। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक इसकी खूबसूरती की कहीं कोई मिसाल नहीं है। इसीलिए यहां आने वाले सैलानी भारत को अपने दिलों दिमाग में बसा लेते हैं। भारत में अनगिनत ऐसी जगह हैं जहां पर प्रकृति ने अपनी बेहतरीन छटा को खूब बिखेरा है फिर चाहे वो ऊंची चोटियों पर मौजूद चर्च हो या फिर घाटी में बने चाय के बागान या फिर खूबसूरत हरी भरी वादियां सभी को देखकर दिल एक बार मचल ही जाता है। भारत की इन्हीं धरोहरों पर तो आखिर कहा जाता है-अतुल्य भारत....। - अतुल्य भारत!, भारतीय पर्यटन विभाग का अभियान...



आगे की स्लाइड में जानिए भारत के टॉप 10 डेस्टिनेशन के बारे में...