फोटो-दार्जिलिंग,पश्चिम बंगाल
नोट:- 11 दिसंबर को International mountain Day है। इस मौके पर हम आज से ख़ास सीरीज़ चला रहे हैं, जिसमें आपको दुनिया के
खूबसूरत पहाड़ दिखाएंगे। यहां छुट्टियां बिताने के लिए क्या ज़रूरी हैं, ये भी बताएंगे।
लाइफस्टाइल डेस्क: छुट्टियों में या हनीमून में अक्सर लोग विदेश में किसी पॉपुलर जगह पर जाना पसंद करते हैं। ऐसी जगहों पर घूमने के लिए आपको बजट और समय का खास ख्याल रखना होता है। इस बार छुट्टियों में क्यों न भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन की सैर की जाए। जब अपने ही देश में इतनी खूबसूरत जगहें हैं तो बाहर जाने की क्या जरूरत। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं भारत के 10 ऐसे हिल स्टेशन के बारे में, जहां के खूबसूरत नज़ारे देखकर ऐसा लगेगा मानो आप किसी और दुनिया में आ गए हों।
1-दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
भारत का खूबसूरत हिल स्टेशन दार्जिलिंग चारों ओर से चाय के बगानों से घिरा हुआ है। ये बाग हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के अपोज़िट स्थित हैं। दार्जिलिंग प.बंगाल के उत्तरी क्षेत्र में स्थित है। दार्जिलिंग में हिमालयन रेलवे की यात्रा काफी पॉपुलर है, जिसे वहां ट्वॉय ट्रेन कहा जाता है। इस ट्रेन की यात्रा से आप पूरे दार्जिलिंग की खूबसूरती को देख सकते हैं।
दूसरे खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए...