फोटो: माउंट एवरेस्ट, नेपाल।
नोट:- 11 दिसंबर को International mountain Day है। इस मौके पर हम आज से ख़ास सीरीज़ चला रहे हैं, जिसमें आपको दुनिया के
खूबसूरत पहाड़ दिखाएंगे। यहां छुट्टियां बिताने के लिए क्या ज़रूरी हैं, ये भी बताएंगे।
लाइफस्टाइल डेस्क: पहाड़ों पर चढ़ाई करना हमेशा से एडवेंचरस एक्सपीरियंस होता है। काफी मुश्किलों और थकान के बाद जब आप चोटी पर पहुंचकर खूबसूरत दृश्य देखते हैं, तो ऐसा लगता है मानो आपने पूरी दुनिया जीत ली हो। आप जैसे-जैसे चढ़ाई करते जाते हैं, वैसे-वैसे आपको आपको इसके और ऊंचे होने का आभास होता जाता है। पहाड़ पर चढ़ाई करना वाकई एक अद्भुत अनुभव होता है।
तो क्यों न इस बार छुट्टियों में आराम करने के बजाय कुछ तूफानी किया जाए। अगर आप भी माउंटेन क्लाइंबिग के शौकीन हैं और पर्वतारोहियों में अपना नाम भी देखना चाहते हैं तो आपके लिए ये हैं दुनिया के खूबसूरत पहाड़, जिन्हें देखकर आपका भी मन इनकी ऊंचाई छूने का करेगा। कहीं पर आपको कठिनाइयों का सामना करते हुए चोटी तक पहुंचकर गर्व महसूस होगा, तो कहीं पर आसानी से चढ़कर खूबसूरत दृश्य देखने को मिलेगा।
1. माउंट एवरेस्ट, नेपाल
माउंट एवरेस्ट को नेपाल में सागरमाथा और तिब्बत में कोमोलुंगमा के नाम से जाना जाता है। यह पूरी पृथ्वी पर सबसे ऊंचा पहाड़ है। यह हिमालय के महालगुर खंड में स्थित है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 8,848 मीटर (29,029 फीट) है। वैसे तो इस पर सबसे पहले चढ़ाई साल 1953 में नेपाल के तेन्जिंग नॉरगे के साथ न्यूज़ीलैंड के एडमंड हिलेरी ने की थी, लेकिन अब तक हजारों लोग इस पहाड़ की चढ़ाई कर चुके हैं। पर्वत का दक्षिण भाग चढ़ाई के लिए आसान है और यहां से सबसे ऊंची चोटी से आस-पास के खूबसूरत दृश्य दिखाई देते हैं।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और दूसरे पहाड़ों की चढ़ाई के बारे में जानिए...