कैरिबियन बीच ‘द बाथ’ वर्जिन गोरडा में स्थित है। यह विशाल पत्थरों और शांत पूल की वजह से पहचाना जाता है। इस बीच का सबसे बड़ा आकर्षण है, ज्वालामुखी विस्फोट के बाद यहां पड़े हुए विशाल पत्थर। ये पत्थर बीच के चारों तरफ दूर-दूर तक बिखरे हुए हैं, जो इस शांत पूल की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। दिसम्बर से लेकर मार्च तक यहां पर तफरी करना सबसे बेहतर समय है।
ये बीच कमाल का है! तटरेखा पर विशाल पत्थर देखने लायक हैं। जब ये जगह बनाई गई होगी तो वह दिन भगवान के लिए भी एक अद्भुत रहा होगा। एक टूरिस्ट के विचार...
आगे की स्लाइडों में देखिए इस बीच की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें ।