पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Diabetes Testing Tips, Blood Sugar, Types Of Sugar,

बीमारियों का घर है SUGAR, जानिए कुछ जरूरी बातें...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाइफस्टाइल डेस्क: हम अपने भोजन में आए दिन इतनी मात्रा में चीनी लेते हैं कि पता ही नहीं चलता कब हम विभिन्न रोगों के शिकार हो गए। आज के व्यस्त जिंदगी में हमें खाने के बारे में थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है वरना हम कब अपनी छोटी-छोटी गलतियों के कारण ऐसी बीमारियों का शिकार बन जाते हैं जिसका इलाज अगर समय रहते नहीं किया जाए तो हम गंभीर परेशानी में फंस सकते हैं।

ब्रिटेन के चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि चीनी का प्रयोग कम से कम किया जाना चाहिए, क्योंकि चीनी से होने वाले नुकसान को देखते हुए यह दुनियाभर के लिए नई बीमारी साबित हो सकती है। अमेरिका और ब्रिटिश विशेषज्ञों के शोध के अनुसार चीनी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक है कि रोजाना के प्रयोग में इसकी मात्रा तीस प्रतिशत तक कम कर देनी चाहिए। विशेषज्ञ मानते हैं कि जीरो फैट दही में भी पांच चाय के चम्मचों के बराबर शुगर होती है, जबकि जंक फूड और पेय पदार्थो में भी बड़ी मात्रा में शुगर होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार स्वस्थ जीवन के लिए रोजाना ऐसा आहार प्रयोग किया जाए, जिसमें दस चाय के चम्मचों के बराबर शक्कर हो।

आगे की स्लाइड में जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें...