पहले हमारी मां को हमें दूध पिलाने के लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ती थी और आज भी वही हाल है। हम जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं वैसे-वैसे दूध से हमारा मन ऊबने लगता है। हमारी डाइट के लिए जितना ज़रुरी खाना होता है उतना ही ज़रुरी दूध भी होता है।
हमें अपनी डाइट में दूध को ज़रूर शामिल करना चाहिए। कई लोग तो वजन बढ़ने के डर से दूध से दूर भागते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि दूध विटामिन्स और न्यूट्रीयंट्स का अच्छा स्त्रोत है। इसके और भी बहुत से फायदे हैं आइये जानते है उन फायदों के बारे में।