पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18 साल के रितांकर दास बने अमेरिका में सदी के सबसे युवा ग्रेजुएट टॉपर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाशिंगटन. भारतीय मूल के 18 वर्षीय छात्र रितांकर दास अमेरिका के प्रतिष्ठित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में सदी के सबसे युवा ग्रेजुएट टॉपर बन गए हैं। कोलकाता में जन्मे रितांकर को विश्वविद्यालय मेडलिस्ट का खिताब मिला है।
यह सम्मान हर वर्ष अव्वल आने वाले स्नातक को दिया जाता है। दास ने महज तीन साल में बायो इंजीनियरिंग और केमिकल बॉयोलॉजी में डबल मेजर और क्रिएटिव राइटिंग में माइनर डिग्री हासिल की है। यह भारत में डबल मास्टर्स और एक बैचलर्स की डिग्री के बराबर है।
कॉलेज ऑफ केमिस्ट्री से पिछले 58 वर्ष में यह सम्मान पाने वाल वह पहला छात्र और बायो-इंजीनियरिंग के विभाग से यह खिताब पाने वाला वह एकमात्र छात्र बन गया है। इस खिताब को पाने के बाद उसे 2500 अमेरिकी डॉलर (करीब सवा लाख रुपए) की छात्रवृत्ति मिलेगी।
तस्वीरों के जरिए डालिए इस खास खबर पर एक नजर...