इनके डिजाइन किए आउटफिट्स देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में मशहूर हैं। दिल्ली में इंडिया ब्राइडल फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में अपना कलेक्शन पेश करने के बाद मनीष मल्होत्रा को लैक्मे फैशन वीक की ओपनिंग करनी है। करीना कपूर ने अपना वेडिंग ड्रेस मनीष से डिजाइन करवाया। वे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के फेवरेट डिजाइनर हैं। लेकिन क्यों? आइए जानते हैं।
उन्हें इंडियन आउटफिट्स को अलग अंदाज में पेश करने के लिए जाना जाता है। जैसे, वह अनारकली को चूड़ीदार के अलावा लहंगे के साथ भी पेश कर चुके हैं। उनका नेट का शीयर अनारकली ग्लैमरस लुक देता है। मनीष ने कश्मीरी कढ़ाई, लखनवी चिकनकारी, पंजाब की फुलकारी को नए अंदाज में अपनी ड्रेसेज में शामिल किया, जो अभिनव कॉन्सेप्ट था। उन्हें अब तक की सबसे बड़ी सक्सेस मिली 1991 में, जब फैशन वीक में प्रेजेंट किए उनके सभी आउटफिट्स महज तीन हफ्तों के भीतर बिक गए।
स्लाइडों के जरिए जानिए मनीष के बारे में और भी बहुत कुछ...